Entertainment

‘दुल्हनिया 3’ से आलिया भट्ट का पत्ता कट, अब इस एक्ट्रेस संग रोमांस करते नजर आएंगे वरुण धवन, जाने आखिर क्या है वजह

करण जौहर ने ‘दुल्हनिया 3’ से आलिया भट्ट की छुट्टी, अब जान्हवी कपूर रोमांस करते नजर आएंगे वरुण धवन। ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के बाद अब करण जौहर ने ‘दुल्हनिया 3’ का खुलासा किया है। इस बार मेकर्स इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की कास्टिंग में बड़ा बदलाव करने के बारे में सोच रहे है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी पहली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी। यही कारण है कि मेकर्स इसकी तीसरी फिल्म पर काम कर रहे हैं। अब जब शुरुआती काम पूरा हो गया है तो मेकर्स इसकी कास्टिंग पर भी चर्चा करने लग गए है। एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि ‘दुल्हनिया 3’ से आलिया भट्ट की छुट्टी होने वाली है. जबकि वरुण धवन के अपोजिट जान्हवी कपूर की जोड़ी बन सकती है। आइये बताते हैं आखिर मेकर्स के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।

यह भी पढ़े – आमिर खान के दामाद अजीबो-गरीब अंदाज में बारात लेकर पहुंचे, लाडली आयरा खान संग अनोखे अंदाज में लिए सात फेरे

‘दुल्हनिया 3’ में जान्हवी कपूर आ सकती है नजर

मिली हुई जानकारी के अनुसार आपको बता दे की ‘दुल्हनिया 3’ के लिए मेकर्स जान्हवी कपूर को अप्रोच करने के बारे में सोच रहे हैं। वहीं इसमे फिर आलिया भट्ट की छुट्टी हो सकती है. अभी तक ये तो नहीं पता चल पाया है कि आखिर आलिया भट्ट की छुट्टी करने की वजह क्या है. अगर ये डिटेल सही निकली तो इसका मतलब ये होगा कि एक बार फिर वरुण धवन और जान्हवी एक साथ नजर आ सकते है।

जान्हवी कपूर और वरुण धवन की जोड़ी

आपको बता दे की पिछले साल रिलीज हुई नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में जान्हवी कपूर और वरुण धवन दोनों एक साथ नजर आये थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई भी की थी और लोगो ने इसे काफी पसंद भी किया था। अब ‘दुल्हनिया 3’ में भी दोनों की जोड़ी दिखने की खबर सामने आ रही है। लेकिन अभी तक इस बात का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े – ना घोड़ी न महंगी गाड़ी, अनोखे अंदाज से बारात लेकर दुल्हनियां लेने पहुंचे दूल्हे मियां, देखकर लोग हो गए दंग

‘दुल्हनिया 3’ की कहानी में होगा नया तड़का

रिपोर्ट की माने तो इस बार मेकर्स कहानी में नया टिवस्ट लाने वाले हैं। इस फिल्म को शशांक खेतान ही डायरेक्ट करेंगे जो पहले वाली दो फिल्मों को भी निर्देशित कर चुके हैं. अब वह नई स्टोरीलाइन, किरदार और नए कलेवर के साथ इसे पेश करने वाले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button